शुक्ल ने रीवा में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की तैयारियों का लिया जायजा

रीवा, 23 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने 23 अक्टूबर को रीवा के कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर कॉन्क्लेव के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।
श्री शुक्ल ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव विंध्य को औद्योगिक विकास का नया क्षितिज देगा। विंध्य में विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहाँ निवेश करने के लिए कई बड़े उद्योगपतियों ने रूचि दिखाई है। विंध्य में कई सुंदर जल प्रपात, धार्मिक स्थल, टाइगर रिजर्व तथा अन्य प्राकृतिक स्थल हैं। रेल मार्ग, फोरलेन सड़कों तथा रीवा एयरपोर्ट के माध्यम से हवाई सेवा की सुविधा हो जाने से पर्यटन उद्योग में तेजी से विकास होगा। इसके माध्यम से हजारों लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा। इसी तरह कृषि पर आधारित उद्योगों तथा नवकरणीय ऊर्जा में भी निवेश की अच्छी संभावनाएं हैं। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के माध्यम से इन संभावनाओं को मूर्त रूप देने का अवसर मिलेगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विंध्य के औद्योगिक विकास को विशेष महत्व देते हुए रीवा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन कराया है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हम सब मिलकर प्रयास करें। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया की व्यवस्था, उद्योगपतियों के साथ संवाद की व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर प्रबंध संचालक एमपीआईडीसी चन्द्रमौलि शुक्ला, कमिश्नर बी.एस. जामोद, आईजी एम.एस. सिकरवार, कलेक्टर प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

विजयपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सीमावर्ती राज्यों के अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

Wed Oct 23 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुरैना, 23 अक्टूबर (वार्ता ) विधानसभा उप निर्वाचन अंतर्गत मध्यप्रदेश के चंबल संभाग के श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन की प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो, इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी […]

You May Like

मनोरंजन