भगवान वाल्मीकि ने शिक्षा को समाज की तरक्की का मार्ग बताया : आतिशी

भगवान वाल्मीकि ने शिक्षा को समाज की तरक्की का मार्ग बताया : आतिशी

नयी दिल्ली,17 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने शिक्षा को समाज की तरक्की का मार्ग बताया और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए हम दिल्ली के हर बच्चे को सबसे शानदार शिक्षा दे रहे है।

सुश्री आतिशी ने गुरुवार को यहाँ पंचकुइयाँ रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर में जाकर उनके दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि वो भगवान है, जिनके हाथ में कलम है। भगवान वाल्मीकि के हाथ में जो कलम है, वह इस बात का प्रतीक है कि, समाज में चाहे कोई कितना भी पीछे खड़ा हो, लेकिन शिक्षा के माध्यम से आगे जरूर बढ़ सकता है।

उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने शिक्षा को समाज की तरक्की का मार्ग बताया और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए हम दिल्ली के हर बच्चे को सबसे शानदार शिक्षा दे रहे है क्योंकि शिक्षा समाज की तरक्की का सबसे बड़ा साधन है। हमारे बच्चे जितने शिक्षित होंगे समाज उतना आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान वाल्मीकि के पदचिह्नों पर चलते हुए अगर पूरे देश में कोई एक सरकार काम कर रही है, तो वह दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में आम आदमी पार्टी की सरकार है, जो ग़रीब बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा देकर आगे बढ़ने का मौक़ा दे रही है।

उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि के धर्म, समानता और मानवता के मूल्यों को अपनाते हुए हम शिक्षित और विकसित भारत का निर्माण करेंगे।

Next Post

मुर्मु ने मॉरिटिना के राष्ट्रपति के साथ शिष्टमंडल वार्ता की

Thu Oct 17 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली,17 अक्टूबर (वार्ता) तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में उत्तर अफ्रीकी देश मॉरिटानिया पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मॉरिटानिया के राष्ट्रपति मोहम्मद औलद ग़ज़ौनी के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता में दोनों देशों के […]

You May Like

मनोरंजन