मलप्पुरम, 08 मई (यूएनआई) केरल के मलप्पुरम जिले में पुलिस ने तिरूर में यूडीएफ की चुनाव जीत के जश्न के दौरान कथित तौर पर एक बकरे का सिर काटकर उसका कटा हुआ सिर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने के आरोप में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के दो कार्यकर्ताओं के […]

रायपुर, (वार्ता) छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने वैश्विक आतंकवाद के विरुद्ध भारतीय सैन्य पराक्रम के गौरवपूर्ण प्रतीक ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की प्रथम वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ नेतृत्व और भारतीय सैनिकों के शौर्य की सराहना की है। श्री देव ने कहा कि आज […]

मुंबई (वार्ता) महाराष्ट्र में मुंबई के पायधुनी इलाके में पिछले महीने में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत के बाद उनके विसरा की जांच में तरबूज के नमूनों में जिंक फॉस्फाइड रसासन पाया गया है। यह एक ऐसा रसायन है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर चूहे मारने वाले ज़हर […]

नयी दिल्ली, (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को बताया कि उसने अंतर-राज्यीय अवैध गोला-बारूद तस्करी मामले में एक कुख्यात हथियार तस्कर परवेज आलम के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। इस मामले के तार बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा तक फैले हुए हैं। आरोपी इस मामले में आरोपपत्र दाखिल […]

रायपुर, (वार्ता) छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष पद को लेकर अपनी सहमति जताते हुए कहा है कि यदि पार्टी हाईकमान उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपता है तो वे इसे निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि […]

नयी दिल्ली, (वार्ता) भारत ने कनाडा के मामलों में दखल देने के वहां की खुफिया सुरक्षा एजेंसी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें ” निराधार की बात” करार दिया है। भारत ने इस बात को रेखांकित किया है कि उल्टे उसकी एजेंसी की खुफिया रिपोर्ट में यह […]

नयी दिल्ली, 07 मई (वार्ता) भारत के 11 जहाज सफलतापूर्वक होर्मुज जलडमरूमध्य से बाहर निकल गए हैं, जबकि 13 जहाज अभी भी फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने संवाददाताओं से कहा, “हमने प्रगति देखी है और ईरानी पक्ष के साथ राजनयिक बातचीत […]

नयी दिल्ली, 07 मई (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि देशभर में डाकघरों के आधुनिकीकरण और पुनर्विकास की इस महत्वाकांक्षी पहल की शुरुआत दिल्ली से किया जाना राजधानी के लिए गर्व का विषय है। श्रीमती गुप्ता आज नेहरू प्लेस स्थित पुनर्विकसित पोस्ट ऑफिस ‘जन सेवा […]

नयी दिल्ली, 7 मई (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को दो रियल एस्टेट समूहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। यह कार्रवाई ‘चेंज ऑफ लैंड यूज’ (सीएलयू) की फर्जी मंजूरी लेने और जमीन मालिकों व ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में की […]

मुंबई, 07 मई (वार्ता) मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर अपने निर्धारित मानसून पूर्व रखरखाव कार्य के तहत गुरुवार को छह घंटे के लिए सभी उड़ानें स्थगित कर दी गयी। मानसून के मौसम से पहले रनवे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए गए इस […]