तिरूपति, 05 फरवरी (वार्ता) आंध्र प्रदेश के सबसे अमीर और सबसे ज्यादा दर्शनीय धार्मिक केंद्र वेंकटेश्वर मंदिर, तिरुमला का प्रबंधन करने वाले तिरुमला तिरूपति देवस्थानम (टीटीडी) ने अपनी विभिन्न शाखाओं में काम करने वाले 18 कर्मचारियों को अगले आदेश तक टीटीडी के किसी भी धार्मिक समारोह में शामिल होने से […]

हैदराबाद, (वार्ता) तेलंगाना के सिंचाई एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कैप्टन एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य में कांग्रेस सरकार द्वारा कराया गया जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण आजादी के बाद से सबसे वैज्ञानिक, पारदर्शी और सटीक जनसंख्या अध्ययन है। योजना विभाग के प्रधान सचिव (योजना) संदीप […]

नैनीताल, 06 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल में बुधवार रात दिल्ली-गाजियाबाद के पर्यटकों की कार के ब्रेक फेल होने से आठ लोग घायल हो गए। इनमें कुछ को गंभीर चोट आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पर्यटकों की अर्टिगा कार संख्या एचआर 51 सीई 1024 नैनीताल से कालाढूंगी […]

संभाजीनगर, 06 फरवरी (वार्ता) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजीत पवार ने बुधवार को छत्रपति संभाजीनगर जिले की राज्य स्तरीय बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए 1,200 करोड़ रुपये की जिला वार्षिक योजना की समीक्षा की। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए, श्री पवार ने आश्वासन दिया कि सरकार […]

लखनऊ 05 फरवरी (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा सरकार के इशारे पर लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की धज्जियां उड़ायी गयी। भाजपा और प्रशासन ने कई जगहों पर फर्जी वोटिंग की और जमकर धांधली की। श्री […]

बरेली 05 फरवरी (वार्ता) कांग्रेसी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक बयान को लेकर बरेली की अदालत में परिवाद दाखिल किया गया है, जिस पर 15 फरवरी को न्यायालय में सुनवाई होगी। राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम की धारा-2 और भारतीय दंड संहिता (बीएनएसएस) […]

अयोध्या, 05 फरवरी (वार्ता) अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा का उपचुनाव कड़े सुरक्षा के बीच आज शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चला जिसमें 65 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में सुबह से ही धीरे-धीरे वोटों का […]

महाकुंभ नगर 05 फरवरी (वार्ता) प्रयागराज महाकुंभ में आस्था का सैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी संगम नगरी में 68 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगायी। अधिकृत जानकारी के अनुसार आज शाम आठ बजे तक त्रिवेणी में 67 लाख 68 हजार श्रद्धालु स्नान […]

नयी दिल्ली, 05 फरवरी (वार्ता) केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि त्रिपुरा में पहले की सरकार के दौरान नौकरी उन्हीं लोगों को मिलती थी जो किसी विशेष राजनीतिक पार्टी के सदस्य हों। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के वर्तमान मुख्यमंत्री ने किसी भेदभाव, सिफारिश और भ्रष्टाचार के […]

नयी दिल्ली 05 फ़रवरी (वार्ता) वित्त मंत्रालय ने सरकारी अधिकारियों को आधिकारिक उपकरणों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल का इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय के व्यय विभाग ने हाल ही जारी एक परिपत्र में यह निर्देश देते हुए कहा कि एआई वाले टूल सरकारी डेटा और दस्तावेजों […]