संयुक्त राष्ट्र, 24 अक्टूबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि सूडान सबसे गंभीर आपात स्थितियों का सामना कर रहा है जहां करीब तीन करोड़ से ज्यादा लोगों को मानवीय सहायता की ज़रूरत है। पीड़ितों में लगभग 1.5 करोड़ बच्चे शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी चार एजेंसियों -अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन […]
नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (वार्ता) रणजी ट्रॉफी 2025-26 के शनिवार से शुरु हो रहे दूसरे दौर में अनुभवी टेस्ट खिलाड़ी मोहम्मद शमी, ईशान किशन और अभिमन्यु ईश्वरन अपनी-अपनी टीमों के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। शमी की तेज गेंदबाजी और अनुभव ईडन गार्डन्स में बंगाल के आक्रमण की अगुवाई करेगा, जबकि […]
रायगढ़ 24 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार को पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तराईमाल स्थित एनआरवीएस स्टील संयंत्र के फर्नेस सेक्शन में अचानक विस्फोट होने से एक मजदूर गंभीर रुप से झुलस गया और तीन अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जोरदार धमाका होने से चारों ओर […]
नयी दिल्ली 24 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां रोजगार मेेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी किये और कहा कि युवाओं का सशक्तिकरण उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्री मोदी ने नवनियुक्त कर्मचारियों को वीडियो कॉफ्रेन्स से संबोधित करते हुए कहा कि ये […]
नयी दिल्ली 24 अक्टूबर (वार्ता) विदेश मंत्री डा.एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में सुधारों की जोरदार वकालत करते हुए शुक्रवार को कहा कि वैश्विक संस्था की निर्णय लेने की प्रक्रिया मौजूदा वैश्विक प्राथमिकताओं के अनुरूप नहीं है और सभी को उसकी मूल भावना को बनाए रखते हुए इसके पुनर्गठन की […]
मियामी, 24 अक्टूबर (वार्ता) लियोनेल मेसी ने इंटर मियामी के साथ अपने अनुबंध को अपने 41वें जन्मदिन के बाद तक बढ़ाने पर सहमति जताई है, एमएलएस क्लब ने यह जानकारी दी। 38 वर्षीय मेसी, जिनका पिछला अनुबंध दिसंबर में समाप्त होने वाला था, ने 2028 के अंत तक चलने वाले […]
भरतपुर, 24 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के जघीना गांव में पिछले तीन दिनों से एक लंगूर के आतंक से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लंगूर ने 10 से अधिक लोगों पर हमला करके उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। इसकी शिकायत मिलने पर […]
सिडनी, 24 अक्टूबर (वार्ता) पर्थ और एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलने के बाद भारत जब सिडनी में सीरीज में अपना सम्मान बचाने उतरेगा तो बड़ा सवाल यही होगा कि भारत अपने एकदाश में कोई बदलाव करता है या नहीं। हालांकि पर्थ में मिली हार के बाद भी एडिलेड […]
नयी दिल्ली, 24 सितंबर (वार्ता) ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने दूरसंचार क्षेत्र में ”मजबूत कारोबार और वित्तीय अवसंरचना” को देखते हुए भारती एयरटेल की रेटिंग बढ़ाकर ‘बाय’ कर दी है और रिलायंस जियो का वैल्यूएशन दो साल में बढ़कर 148 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान जताया है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज […]
बांदा 24 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में टायर की दुकान और उससे लगे मकान में आग लगने से मां- बेटी की मृत्यु हो गई जबकि पिता व पुत्र आग से झुलस गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह ने शुक्रवार को बताया कि बिसंडा […]