भारत ने बंगलादेश को दिया जीत के लिए 222 रनों का लक्ष्य

नयी दिल्ली 09 अक्टूबर (वार्ता) नीतिश कुमार रेड्डी (74) एवं रिंकू सिंह (53) के अर्द्वशतकों की बदौलत भारत ने बुधवार को बंगलादेश के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में नौ विकेट पर 221 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

बंगलादेश ने यहां अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। भारत की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन (10) रन बनाकर आउट हो गए। उस समय टीम का स्कोर 17 रन था। संजू को तसकीन ने शांतो के हाथों कैच आउट कराया। अभी टीम के खाते में आठ रन और जुड़े थे कि दूसरे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (15) को तनजीम ने बोल्ड कर भारत को दूसरा झटका दे दिया।

इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और नीतिश कुमार ने पारी को आगे बढ़ाया लेकिन जल्द ही मुस्तफिजुर ने सूर्यकुमार को (08) के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। चौथे विकेट के लिए नीतीश कुमार ने रिंकू सिंह के साथ मिलकर टीम के स्कोर के 149 रनों तक पहुंचाया। इस दौरान नीतिश ने अपनी (74) रनों की पारी में चार चौके एवं सात छक्के लगाए। उनका साथ दे रहे रिंकू सिंह ने भी अपनी अर्द्वशतकीय पारी (53) में पांच चौके एवं तीन छक्के लगाए।

नीतिश कुमार को मस्तफिजुर ने मिराज के हाथों कैच आउट कराया जबकि रिंकू सिंह का विकेट तसकीन को मिला। बाद में हार्दिक पांडया ने दो चौकों एवं दो छक्कों की सहायता से 32 रन ठोके दिए। रियान पराग ने 15 रन तथा अर्शदीप ने सात रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर शून्य पर तथा मयंक यादव एक रन पर नाबाद रहे।

बंगलादेश की तरफ रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। जबकि तसकीन अहमद , तनजीम हसन साकिब , मुस्तफिजुर रहमान को दो-दो विकेट मिले।

—————————————

स्कोर बोर्ड

भारत बल्लेबाजी…
बल्लेबाज……………………………………………………रन

संजू सैमसन कैच शान्तो बोल्ड तसकीन………………….10
अभिषेक शर्मा बोल्ड तनजीम………………………………15
सूर्यकुमार यादव कैच शान्तो बोल्ड मुस्तफिजुर…………..08
नितीश कुमार रेड्डी कैच मिराज बोल्ड मुस्तफिजुर…………74
रिंकू सिंह कैच जाकेर बोल्ड तसकीन……………………….53
हार्दिक पंड्या कैच मिराज बोल्ड रिशाद हुसैन………………32
रियान पराग कैच महमुदउल्लाह बोल्ड तनजीम…………….15
वॉशिंगटन सुंदर नाबाद…………………………………………00
वरुण चक्रवर्ती कैच परवेज हुसैन इमॉन बोल्ड रिशाद हुसैन .00
अर्शदीप सिंह कैच लिटन बोल्ड रिशाद हुसैन…………………06
मयंक यादव नाबाद…………………………………………….01

अतिरिक्त…………………………………..7 रन

कुल 20 ओवर में नौ विकेट पर 221 रन

विकेट पतन: 1-17 (संजू सैमसन, 1.6 Ov), 2-25 (अभिषेक शर्मा, 2.6 Ov), 3-41 (सूर्यकुमार यादव, 5.3 Ov), 4-149 (नितीश कुमार रेड्डी, 13.3 Ov), 5-185 (रिंकू सिंह, 16.6 Ov), 6-213 (रियान पराग, 18.6 Ov), 7-214 (हार्दिक पंड्या, 19.1 Ov), 8-214 (वरुण चक्रवर्ती, 19.3 Ov), 9-220 (अर्शदीप सिंह, 19.5 Ov)

DRS
गेंदबाज़ी

O M R W इकॉनमी 0s 4s 6s wd NB

मेहदी हसन मिराज़
3 0 46 0 15.33 3 4 3 1 0

तसकीन अहमद
4 0 16 24.00 13 1 0 0 0

तनज़ीम हसन साकिब
4 0 50 2 12.50 7 6 3 0 0

मुस्तफ़िज़ुर रहमान
4 0 36 29.00 7 3 2 0 0

रिशाद हुसैन
4 0 55 3 13.75 6 2 6 1 0

महमुदउल्लाह
1 0 15 0

Next Post

चंबल की पवित्र भूमि में बहायेंगे विकास की गंगा: यादव

Wed Oct 9 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 09 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के चहुँमुखी विकास के लिये हरसंभव कार्य किये जा रहे हैं। चंबल की पवित्र भूमि में विकास की गंगा बहेगी। चंबल का […]

You May Like