मुंबई में इमारत में आग लगने से एक परिवार के सात सदस्यों की मौत

मुंबई, 06 अक्टूबर (वार्ता) महाराष्ट्र में मुंबई की एक दो मंजिला इमारत में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से एक परिवार के कम से कम सात सदस्यों की मौत हो गयी, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तड़के करीब पांच बजे चेंबूर इलाके की सिद्धार्थ कॉलोनी में हुई।

अग्निशमन विभाग के सूत्रों के अनुसार, आग भूतल पर एक दुकान में लगी थी, जिसमें बिजली के सामान रखे थे। देखते ही देखते यह ऊपरी मंजिल तक फैल गयी, जहां परिवार रहता था।

मृतकों की पहचान प्रीति प्रेम गुप्ता (06), मंजू प्रेम गुप्ता (30), अनीता धर्मदेव गुप्ता (39), प्रेम छेदीराम गुप्ता (30), नरेंद्र गुप्ता (10), विधि छेदीराम गुप्ता (15) और गीतादेवी धर्मदेव गुप्ता (60) के रूप में की गयी है। उन सभी को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अग्निशमन विभाग ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझायी। घटना के विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Next Post

पिकअप वाहन पलटने से एक की मौत ,बारह घायल

Sun Oct 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email रायपुर 06 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर के ग्राम थनौद में एक पिकअप वाहन के पलटने से बारह से अधिक महिला और पुरुष श्रमिक घायल हो गए हैं। वहीं एक मजदूर की मौत हो […]

You May Like