गाय को बचाने में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, 1 की मौत 14 ग्रामीण घायल

जिला अस्पताल पहुंचे कांग्रेस नेता और जिला कलेक्टर, राघवी में हुई दुर्घटना

 

उज्जैन। गमी के कार्यक्रम में शामिल होकर ट्रैक्टर-ट्राली से लौट रहा परिवार रास्ते में गाय को बचाने का प्रयास करते समय हादसे का शिकार हो गया। ट्रैक्टर-ट्राली सडक़ से उतारने के बाद पलटी खा गई थी। हादसे में एक महिला की मौत हुई है। 14 घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

राघवी थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर को ग्राम खेड़ा खजूरिया मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से कुछ लोगों के दबने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो चुके थे। जिन्होंने ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी को 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा। ट्राली के नीचे दबी एक महिला की मौके पर मौत हो चुकी थी। जानकारी जुटाने पर सामने आया कि मृतका बरजाबाई पति लाखन गुर्जर (40) निवासी ग्राम लसुडिय़ा माकड़ोन है। घायल और मृतिका सब एक ही परिवार के है। 14 घायलों में महिलाएं अधिक है। वहीं 3 पुरुषों को गंभीर चोंट लगी है। जिन्हें परिजन उपचार के लिये निजी अस्पताल लेकर गये है। बताया जा रहा था कि सभी राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर में आयोजित गमी के कार्यक्रम (मौसर) में शामिल होने आये थे। जहां से वापस मकाड़ोन लौट रहे थे। दुर्घटनास्थल मार्ग पर अचानक ट्रैक्टर-ट्राली के सामने दौड़ती हुई गाय के आने जाने पर उसे बचाने का प्रयास करते समय हादसा हुआ है। राघवी पुलिस के अनुसार घायलों से घटना की जानकारी लेकर बयान दर्ज किये जाएगें, वहीं पता लगाया जाएगा कि ट्रैक्टर कौन चला रहा था। हादसे के बाद सभी घबराये हुए थे और चोंट लगने से कराह रहे थे। परिजन भी ठीक से कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं थे।

 

कलेक्टर ने घायलों के उपचार के दिये निर्देश

राघवी में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने और घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल लाए जाने की जानकारी मिलने में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंच गये थे। वही शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, नगर निगम प्रतिपक्ष नेता रवि राय भी अस्पताल पहुंचे थे। कलेक्टर ने घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों से सभी का बेहतर उपचार करने की बात कहीं। डॉक्टरों का कहना था कि जिला अस्पताल में भर्ती 11 घायलों की हालत खतरे से बाहर हैं।

 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष भाटी मिले घायलों से

राघवी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक की मृत्यु हो गई, वहीं 14 लोग घायल हो गए। जिला चिकित्सालय उज्जैन में भर्ती घायलों से मिलने शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश भाटी सहित अन्य पार्टी के पदाधिकारी पहुंचे। जिला चिकित्सालय में शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी ने चिकित्सकों से चर्चा कर उचित उपचार की व्यवस्था कराई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष रवि राय, अजीत सिंह ठाकुर, सोनू शर्मा, वरुण शर्मा, रोहित चतुर्वेदी, अरुण वर्मा, भेरू सिंह आदि उपस्थित थे।

Next Post

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा पहुंचे महाकाल, गर्भगृह में किये दर्शन 

Wed Apr 3 , 2024
  नवभारत उज्जैन। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार की दोपहर उज्जैन आए। उन्होंने यहां भगवान महाकाल के दर्शन किए व गर्भगृह में जाकर पूजा, अर्चना कर राजनीति में सफलता के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। नड्डा इंदौर से यहां पहुंचे थे। उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन […]

You May Like