भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा पहुंचे महाकाल, गर्भगृह में किये दर्शन 

 

नवभारत

उज्जैन। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार की दोपहर उज्जैन आए। उन्होंने यहां भगवान महाकाल के दर्शन किए व गर्भगृह में जाकर पूजा, अर्चना कर राजनीति में सफलता के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। नड्डा इंदौर से यहां पहुंचे थे। उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी आए। पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी आने वाले थे लेकिन खजुराहो में लोकसभा चुनाव का नामांकन भरने की वजह से वे नहीं आ सके। जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री का पूजन पुजारी राजेश गुरु, आकाश गुरु ने कराया। नड्डा व मुख्यमंत्री यादव ने सोला पहनकर परिवार के साथ गर्भगृह में पूजा संपन्न की। इसके बाद नंदी हाल में मंदिर प्रबंध समिति की ओर से महाकाल की तस्वीर, प्रसाद व दुपट्टा भेंटकर उनका स्वागत सम्मान किया गया।

 

अंगोरश्वर का पूजन किया जेपी नड्डा

सुबह भूमिपुत्र अंगारेश्वर के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को कुछ देर तक भगवान की पूजा अर्चना के लिए इसीलिए प्रतीक्षा करना पड़ी। श्रद्धालु भगवान श्री अंगारेश्वर की भक्ति में रमे हुए थे। जिन्होंने पहले जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और फिर पंचामृत स्नान के बाद अंत में गुलाल पूजन के बाद भगवान श्री अंगारेश्वर की भव्य आरती भी की। बताया जाता है कि इस पूजन अर्चन के दौरान पहले भगवान श्री अंगारेश्वर महादेव का जल से अभिषेक किया गया। उसके बाद दूध और पंचामृत के साथ ही गुलाल पूजन भी हुआ। लगभग आधे घंटे तक चले इस पूजन के बाद भगवान की विशेष आरती भी की गई। यह पूजन अर्चन किसी विशेष कामना को लेकर किया गया था। यह तो किसी को पता नहीं है लेकिन लगभग आधे घंटे तक हुए इस पूजन अर्चन के दौरान सभी यह जानने को उत्सुक नजर आए कि भगवान श्री अंगारेश्वर के अनन्य भक्त नड्डा परिवार ने यह पूजन किस मनोकामना के लिए करवाया है।

 

मप्र में 29 सीट जीतेंगे

जेपी नड्डा के हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचने पर हेलीपेड पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद वे कार से महाकाल मंदिर पहुंचे। उनके साथ पत्नी व बेटे भी थे। पूजा के बाद नड्डा ने मीडिया से कुछ नहीं कहा। लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बातचीत करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में इस बार भाजपा 29 सीटों पर चुनाव जीतेगी। महाकाल दर्शन करने के पश्चात नड्डा उज्जैन से राजस्थान की यात्रा पर रवाना हो गए।

Next Post

पुलिस ने चेकिंग के दौरान 44 किलो चांदी और लाखो नकदी जप्त किए

Wed Apr 3 , 2024
नवभारत न्यूज झाबुआ। जिले में पुलिस अभी तक चेकिंग के दौरान अवैध शराब के वाहनों की धड़ पकड़ कर रही थी, लेकिन अब पुलिस ने अवैध शराब के बाद चांदी व नगदी पकड़ने में भी सफलता प्राप्त की है। बताया जाता है कि दिन के उजाले में जो काम नहीं […]

You May Like