केजरीवाल के लिए हजारों आप कार्यकर्ता दिल्ली रवाना होंगे

ग्वालियर। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की महारैली में शामिल होने हजारों कार्यकर्ता ग्वालियर से दिल्ली कूच करेंगे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव रोहित गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महा रैली होने जा रही है। जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी नेता शामिल होंगे दिल्ली के लोगों के हक अधिकार के लिए लड़ने वाले एवं दिल्लीवासियों को मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं देने वाले आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के समर्थन में हजारों कार्यकर्ता अपने-अपने जिलों से दिल्ली के लिए कूच करेंगे।

गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि देश में तानाशाही व्यवस्था चल रही है ईडी एवं सीबीआई जैसी जांच एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है विपक्ष की आवाज को कुचला जा रहा है एवं विपक्षी नेताओं को झूठे प्रकरण लगाकर जेल में डाला जा रहा है इसके साथ ही ईडी का प्रयोग भाजपा चंदा वसूली में खुलेआम कर रही है वही भाजपा के राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है घोटालो में कई कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे है। इस तानाशाही व्यवस्था को खत्म करने के लिए आंदोलन की शुरुआत 31 मार्च को दिल्ली में होगी।

Next Post

शिकारपुरा थाना पुलिस की अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

Fri Mar 29 , 2024
10हजार लीटर कच्ची महुआ लहान कीमती10 लाख रुपए की नष्ट की गई   नवभारत न्यूज, बुरहानपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। जिनके […]

You May Like