बिजली का सरकारी ट्रांसफार्मर उखाड़ ले गए चोर

खंडवा। हरसूद रोड पर जूनापानी पर लगा बिजली का ट्रांसफार्मर ही कोई उखाडक़र ले गया। बिजली विभाग वाले पुलिस की मदद चाहते हैं। राजहंस पिता मथुरालाल पटेल निवासी प्रगति नगर सर्वोदय कालोनी में रहते हैं। वे कनिष्ठ यंत्री म. प्र. प. क्षे. वि. वि. क. ल. खंडवा ग्रामीण में हैं। पुलिस में एफआईआर की है। ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं मिला है। यह ट्रांसफार्मर शासकीय जमीन दीपक के खेत के पास ग्राम जूनापानी वीर कुंडलेश्वर में लगा था। 63 केवी ट्रांसफार्मर शासन की योजना से लगाया गया था। इसकी सरकारी कीमत 50 हजार रूपए बताई गई है।

Next Post

कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा में जुटेंगे जिले के हजारों किसान

Thu Sep 19 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email काग्रेस ने पत्रकारों को दी जानकारी सतना।किसानों के साथ की गई धोखेबाजी के खिलाफ किसान न्याय यात्रा 20 सितम्बर को जिले में किसानों का उमड़ेगा जन सैलाब यह दावा काग्रेस के यात्रा प्रभारी पूर्व विधायक विनय श्रीवास्तव […]

You May Like