यूक्रेन संकट पर सभी पक्षों के साथ मिलकर काम कर रहा है चीन: जियाओदोंग

बीजिंग, 14 सितंबर (वार्ता) चीन के उप विदेश मंत्री चेन जियाओदोंग ने बीजिंग में 11वें जियांगशान सुरक्षा फोरम में कहा कि चीन यूक्रेन संकट पर शांति वार्ता के लिए सभी पक्षों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

चेन ने कहा, “चीन यूक्रेन संकट पर सभी पक्षों के साथ गंभीरता से बातचीत करना जारी रखेगा जिससे शत्रुता को रोकने और शांति वार्ता के लिए मार्ग प्रशस्त करने और एक संबंध का निर्माण करने के लिए आम सहमति बनाई जा सके।

जियांगशान सुरक्षा फोरम का आयोजन 12-14 सितंबर को बीजिंग में किया जा रहा है। मंच पर रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उप रक्षा मंत्री कर्नल जनरल अलेक्जेंडर फोमिन कर रहे हैं।

Next Post

ट्रेनी आर्मी अधिकारियों को लूटने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार

Sat Sep 14 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मास्टरमाइंड भी आया गिरफ्त में, 6 आरोपियों को पकड़ा आरोपियों की तलाश में पुलिस की लगी थी दस टीमें इंदौर: मंगलवार को जाम गेट के पास फायरिंग रेंज में रुके आर्मी के ट्रेनी अधिकारियों और उनकी महिला […]

You May Like