यादव ने दिए सहायता के निर्देश

भोपाल, 12 सितम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया जिले में पुरानी दीवार ढहने से नागरिकों के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।

डॉ. यादव ने कहा है कि दुख की इस घड़ी में हम शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही एसडीईआरएफ तथा दतिया जिला प्रशासन की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था, लेकिन संकरा रास्ता होने की वजह से अथक प्रयासों के बावजूद भी इन नागरिकों को बचाया नहीं जा सका।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परम पिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

 

Next Post

गेंहू की स्टॉक सीमा तय की गयी मध्यप्रदेश में

Thu Sep 12 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 12 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश सरकार ने गेंहू की उचित मूल्य पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापारियों के लिए गेंहू के स्टॉक की सीमा तय कर दी है। आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि इस […]

You May Like