पुलिस हुई हाईटेक: अब जिलेभर में कटेेंगे ई-चालान, 

खरगोन। तेजी से बदलते परिवेश में आधुनिक संसाधनों को देखते हुए जिले में पुलिस को भी अब हाईटेक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे है। यातायात पुलिस सहित जिले के पुलिस थानों पर भी अब पुलिसकर्मी पीओएस मशीन के माध्यम से वाहन चालकों के खिलाफ ई. चालानी कार्रवाई करेंगे। इसके लिए जिले में 40 आधुनिक पीओएस मशीनें पहुंची है। हालांकि ई- चालान की प्रक्रिया 2022 से ही चलन में है, जिले में भी 22 मशीनें पूर्व से ही संचालित हो रही थी, लेकिन इसमें अब और नए बदलाव किए गए है। जिसके बाद 40 मशीनें नई आई है, जिसमें कई तरह के नई फीडबैक दिए गए है, जिसका प्रशिक्षण यातायात प्रभारी निरीक्षक रमेश सोलंकी ने जिले के समस्त थानों को पीओएस मशीन वितरित करने के साथ ही 45 अधिकारी/ कर्मचारियों को पीओएस मशीन का प्रशिक्षण दिया। यातायात नियमो का उल्लंघन करने पर तत्काल ऑनलाइन पीओएस मशीन से चालान की राशि का भुगतान किया जा सकेगा। वर्तमान मशीन में कार्ड के माध्यम व क्यूआर कोड स्कैन से भी चालान का भुगतान किया जा सकता है। यह राशि सीधे सरकार के खजाने में जाएगी।

………

Next Post

हर बूथ को जितकर ऐतिहासिक मतो से भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाना है-हितेन्द्र शर्मा

Mon Apr 1 , 2024
आलीराजपुर। बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तीन बूथो ७४,७५ और ८६ नंबर की बैठक का आयोजन कर नगर में भाजपा प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान को अधिक से अधिक मतों से विजय दिलाने की बात आलीराजपुर विधानसभा प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा […]

You May Like