उज्जैन। एक मकान में कई दिनों से चल रहे देहव्यापार की खबर क्षेत्रवासियों को लगी तो घेराबंदी की गई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दबिश मारकर मौके से 3 युवको और 2 महिलाओं को पकड़ा है। नीलगंगा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में एक महिला के मकान में कुछ दिनों से देहव्यापार संचालित किया जा रहा था। क्षेत्रवासियों ने महिला-पुरुषों को आता देखा तो पहले समझाने का प्रयास किया। महिला नहीं मानी। शनिवार शाम मकान में तीन युवको के साथ 2 महिलाओं के होने की खबर मिलते ही लोगों ने घेराबंदी कर दी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मकान पर दबिश मारी गई। अंदर से युवकों और महिलाओं को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आपत्तिजनक सामग्री बरामद हो गई। सभी को थाने लाया गया और मामले में देहव्यापार संचालित करने और उसमें शामिल होने पर प्रकरण दर्ज किया गया। क्षेत्रवासियों का कहना था कि महिला द्वारा गंदगी फैलाई जा रही है। आसपास रहने वालों को काफी परेशानी होने लगी थी। महिला के यहां देर रात तक लोगों को आना-जाना लगा रहता है। टीआई विवेक कनोडिया ने बताया कि सूचना मिलने पर दबिश मारी गई थी। महिला और युवकों के खिलाफ दर्ज किया गया प्रकरण जल्द न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा।
Next Post
कार-आयशर भिड़ंत में एक की मौत, 2 घायल, तराना-कानीपुरा के बीच हुई थी दुर्घटना
Sat Sep 7 , 2024
You May Like
-
4 months ago
धार रोड पर नया बस स्टैंड बनाने की कवायद
-
6 months ago
योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले: तोमर
-
4 months ago
खंडवा में कमिश्नरी का मुख्यालय क्यों है जरूरी?