मकान की दीवार गिरी, दंपत्ति घायल

जबलपुर: हाथीताल लक्ष्मी कॉलोनी में देर रात एक मकान की दीवार गिर गई। चपेट में आने से पति-पत्नी मलबे में दब गए। चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद स्थानीयजनों की मद्द से दंपत्ति को कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से निकाला गया और उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी नगर हाथीताल निवासी मुन्ना लाल बैरागी 60 वर्ष पत्नी मीराबाई बैरागी के साथ रहते हैं। उनके बेटा का निधन हो चुका है और बेटी ससुराल में है। बीती रात पति-पत्नी सो गए थे जब रात करीब 1:30 बजे दंपत्ति गहरी नींद में सो रहे थे तभी मकान की एक कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में पति-पत्नी दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की मद्द से दोनों को निकाला और अस्पताल भेजा गया।

Next Post

नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे के नोक पर लूटे 5 लाख

Mon Sep 2 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email झिंगुरदा में शनिवार की रात एक व्यापारी के घर में घुस आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने की वारदात,एएसपी भी पहुंचे घटना का जायजा लेने सिंगरौली : शनिवार की देर रात मोरवा थाना क्षेत्रांर्गत एनसीएल झिंगुरदा परियोजना के […]

You May Like