मोदी, मंडाविया ने निशानेबाज अवनि और मोना को पैरालंपिक में पदक जीतने पर दी बधाई

नयी दिल्ली 30 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को पैरालंपिक खेलों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला निशानेबाज अवनि लेखरा और इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली मोना अग्रवाल को बधाई दी है।

श्री मोदी सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “भारत ने पैरालंपिक2024 में अपने पदकों का खाता खोला। अवनि लेखरा को आर2 महिला 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 स्पर्धा में पदक जीतने पर बधाई। अवनि लेखरा ने इतिहास रच दिया हैं। अवनि लेखरा तीन पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट हैं। उनका समर्पण भारत को गौरवान्वित करता रहता है।”

एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा, “मोना अग्रवाल को पेरिस पैरालंपिक 2024 में आर 2 महिला 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि उनके समर्पण और उत्कृष्टता की खोज को दर्शाती है। भारत को मोना पर गर्व है।”

श्री मंडाविया ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “अवनि लेखरा बधाई हो। आपने पेरिस पैरालंपिक 2024 में बधाओं को तोड़ते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने आर 2 महिला 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वह तीन पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। चमकती रहो, अवनि, तुमने एक बार फिर भारत को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “पैरालिंपिक 2024 में आर2 महिला 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 में कांस्य पदक जीतने के लिए मोना अग्रवाल को बधाई। आपकी सटीकता, ध्यान और अथक समर्पण ने हमारे देश को बहुत गौरव बढ़ाया है। बहुत बढ़िया, मोना।”

Next Post

प्रीति पाल ने 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

Fri Aug 30 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पेरिस 30 अगस्त (वार्ता) भारतीय धाविका प्रीति पाल ने शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीत लिया। प्रीति ने आज हुए मुकाबले में कड़ी […]

You May Like