शुरू हुआ अफीम तोल, 19 अप्रैल तक चलेगा प्रथम खण्ड नीमच पर 3722 किसान तुलवाएंगे अफीम

नवभारत न्यूज़

नीमच। केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग के द्वारा शुक्रवार 29 मार्च से अफीम तोल नीमच में प्रारंभ हो गया है। जिले में नीमच मनासा और सिंगोली में अफीम तोल केंद्र बनाए गए हैं। यहां तय दिनांक पर किसान अपनी अफीम लेकर केंद्र पर पहुंचेंगे। जहां विभागीय प्रक्रिया के साथ अफीम का तोल किया जाएगा। नीमच में नारकोटिक्स विभाग के द्वारा कनावटी के समीप टूरिस्ट मोटल पर तोल केंद्र बनाया गया है।

जहां पर नीमच प्रथम खण्ड के नीमच और जावद क्षेत्र के 3722 किसानों का अफीम तोल होगा। जबकि सीपीएस पद्धति के 2486 किसानों अफीम डोडा तोला भी यही पर होगा। नीमच प्रथम खण्ड के 198 गांव के किसान तय दिनांक पर अपनी अफीम ओर डोडा लेकर पहुंचेंगे।

वहीं नारकोटिक्स विभाग के द्वारा अफीम तोल केंद्र पर आने वाले किसानों की सुविधा ओर सुरक्षा के लिए तमाम इंतजाम किए गए हैं। विभाग के द्वारा धूप से बचाव के लिए टेंट, शेड लगाए गए हैं। गर्मी को देखते हुए पीने के लिए ठंडे पानी और ठंडी हवा के लिए कूलर की व्यवस्था भी किसानों के लिए की गई है। विभाग के द्वारा किसानों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया है। वहीं सुरक्षा के लिए करीब 10 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। पूरे कैंपस में 25 सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं जो चप्पे चप्पे की निगरानी कर रहे हैं।

केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग के द्वारा 8 अप्रैल तक अफीम का तोल किया जाएगा। जबकि 10 अप्रैल से 19 अप्रैल तक सीपीएस पद्धति में मिले अफीम लाइसेंस के किसानों के डोड तोल किया जाएगा।रोजाना करीब 500 किसान टोल केंद्र पर पहुंचेंगे।

हनुमंतिया जावद के किसान रामनारायण ने बताया कि विभाग के द्वारा किसानों की सुविधा के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है सरकार को अफीम के दाम बढऩे चाहिए क्योंकि उत्पादन में काफी खर्च किस को उठाना पड़ता है इस बार औसत देने में भी काफी कठिनाई हुई है हालांकि औसत पूरी हो गई है। शासन को चीरा पद्धति से ही अफीम की खेती करवानी चाहिए।

जिला प्रथम खण्ड अफीम अधिकारी एमके पीपल ने कहा कि आज से नीमच प्रथम खंड पर अफीम तौल की शुरुआत हो गई है किसानों की सुविधा के लिए विभाग द्वारा व्यवस्थाएं की गई हैं। 19 अप्रैल तक अफीम तोल चलेगा। जिसमें अफीम और सीपीएस पद्धति वाले डोडो के तोल होंगे।

Next Post

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के 12 लोकसभा क्षेत्रों में 114 प्रत्याशी लड़ रहे हैं चुनाव

Sat Mar 30 , 2024
जयपुर, 30 मार्च (वार्ता) राजस्थान में लोकसभा आम चुनाव-2024 के प्रथम चरण के 12 लोकसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों के वापस लेने की शनिवार को आखिरी तारीख के बाद अब 114 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि शनिवार को सात उम्मीदवारों […]

You May Like