भारतीय हॉकी टीम का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत

नयी दिल्ली 10 अगस्त (वार्ता) भारतीय हॉकी टीम का शनिवार को पेरिस ओलंपिक 2024 खेलों में भाग लेकर स्वदेश लौटने पर हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया।

खेल मंत्री डा़ मनसुख मांडविया ने पेरिस ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतकर लौटी हॉकी टीम के खिलाड़ियों से भेंट की एवं उन्हें शुभकामनाएं दी।

डा़ मांडविया ने खिलाड़ियों से कहा कि ओलंपिक खेलों में 52 साल बाद लगातार दूसरी बार पदक जीत कर आपने देश का नाम रोशन किया है, पूरे देश को आप सभी पर गर्व है।

टीम के सदस्य हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देने के लिए अपने कांस्य पदकों के साथ राष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचे और ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उल्लेखनीय है कि भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता।

Next Post

मोदी ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया

Sat Aug 10 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email वायनाड/ नयी दिल्ली, 10 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल के वायनाड में भूस्खलन की तबाही से प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को हवाई सर्वेक्षण किया। श्री मोदी सुबह नयी दिल्ली से केरल पहुंचे। इलाके के हवाई […]

You May Like