एक राष्ट्र – एक चुनाव पर विचार हो रहा है: मेघवाल

नयी दिल्ली 08 अगस्त (वार्ता) विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि देश में “ एक राष्ट्र – एक चुनाव” पर विचार विमर्श हो रहा है।

श्री मेघवाल ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि एक राष्ट्र – एक चुनाव का मुख्य कारण देश में बार बार चुनाव और चुनाव खर्च है। देश में “ एक राष्ट्र – एक चुनाव” की व्यवस्था बनाने के लिए एक समिति का गठन किया गया और इसकी रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंप दी गयी है। इस रिपोर्ट के आवश्यक पहलुओं पर विचार हो रहा है।

विधि एवं न्याय मंत्री ने कहा कि एक राष्ट्र – एक चुनाव के लिए लोकसभा के चुनाव और संचालन से संबंधित 80 कानूनों में संशोधन का प्रस्ताव है। लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव एक साथ होंगे। उन्होंने कहा कि समिति के समक्ष 62 राजनीतिक दलों के बयान दिया है। इनमें से 32 दल एक राष्ट्र- एक चुनाव के पक्ष में है।

उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट सार्वजनिक क्षेत्र में है और एक राष्ट्र – एक चुनाव से संबंधित सभी रिपोर्ट इसमें समाहित की गयी है।

Next Post

ऑन लाइन धोखाधड़ी करने वाली अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश

Thu Aug 8 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email क्राइम ब्रांच ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार डबल मुनाफे के नाम पर ठगे थे 6 करोड़ रुपए इंदौर: क्राईम ब्रांच ने धोखाधड़ी के मामले में अंतर्राज्यीय गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर ऑनलाईन धोखाधड़ी का […]

You May Like