स्लीमनाबाद टनल का निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें: शुक्ल

भोपाल, 06 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज यहां मंत्रालय में स्लीमनाबाद टनल निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने और आवश्यक सावधानियों का ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आवासीय क्षेत्र के नीचे टनल निर्माण करते हुए विशेष सावधानी बरती जाये।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार विगत दिवस मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा स्लीमनाबाद टनल निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई थी। बरगी व्यपवर्तन परियोजना से जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना एवं रीवा सहित आस-पास के जिलों के कृषकों को सिंचाई और ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। औद्योगिक इकाइयों को भी नहर प्रणाली के माध्यम से जल आपूर्ति होगी। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, प्रमुख सचिव वित्त मनीष सिंह, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Next Post

मंगुभाई पटेल से मोहन यादव ने की मुलाकात

Tue Aug 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 06 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से सौजन्य भेंट करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज यहां राजभवन पहुंचे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार राजभवन में राज्यपाल […]

You May Like