भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर कार दुर्घटना में सुरक्षित

पेरिस 01 अगस्त (वार्ता) पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने आयी भारतीय महिला गोल्फर दीक्षा डागर की कार दुर्घटना का शिकार हो गई है।
दुर्घटना में उन्हें कोई चोट नहीं है और वह सुरक्षित है।

मंगलवार रात हुई इस दुर्घटना के बाद भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर सुरक्षित है और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है।
वह महिला गोल्फ में प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार है।
इस घटना के बाद उनकी माँ को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दीक्षा के पिता कर्नल नरेन डागर ने इसकी पुष्टि की है।

उल्लेखनीय है कि दीक्षा और अदिति अशोक टोक्यो ओलंपिक 2020 में पदक से चूक गईं थी।
दोनों भारतीय गोल्फर सात अगस्त से महिला गोल्फ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Next Post

बंसल वायर का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 82 प्रतिशत बढ़कर 31.5 करोड़ रुपये

Thu Aug 1 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 01 अगस्त (वार्ता) स्टेनलेस स्टील वायर विनिर्माता प्रमुख कंपनी बंसल वायर इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में वार्षिक आधार पर 82.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 31.5 करोड़ रुपये का […]

You May Like