जावर के स्वास्थ्य विभाग में लगी आग

लाखों का सामान जलकर खाक,ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू

 

नवभारत न्यूज

खंडवा। जिले के जावर उप स्वास्थ्य केंद्र में सुबह-सुबह 6.00 बजे अचानक से आग लग गई। लेबर रूम में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। वहीं, पूरा अस्पताल धुआं-धुआं हो गया।

अस्पताल प्रशासन एवं स्टाफ द्वारा आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। लेकिन आग बढ़ती उससे पहले देवेंद्र वर्मा, संजय चावरे, इकबाल खान एवं ग्रामीणों की मदद से मौके पर दमकल के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि लेबर रूम में कोई पेशेंट नही था।

 

शॉर्ट सर्किट का अंदेशा

 

फिलहाल, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और स्थानीय लोगों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। स्वास्थ्य केंद्र में अचानक आग लगने के बाद भीषण लपटें उठने लगी। साथ ही इस घटना से लोग -इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।

Next Post

दिन में कई बार रिमझिम, शाम को झमाझम का दौर...

Thu Aug 1 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नवभारत न्यूज रतलाम। माह के पहले ही दिन बारिश की देर शाम झड़ी लगी। दिनभर रूक-रूक कर रिमझिम का दौर चला तो शाम को झमाझम से पूरा शहर तरबतर हो गया। रात में लगभग 8 बजे से […]

You May Like

मनोरंजन