देह व्यापार पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही . . .

6 महिलाओं सहित 15 लोग गिरफ्तार

 

धामनोद(धार). नगर के व्यस्ततम मण्ड़ी रोड़ स्थित दीपक होटल में बुधवार की दोपहर 1.30 बजे के लगभग धामनोद पुलिस ने नगर में चल रही अनैतिक गतिविधि पर नजर रखते हुए बड़े देह व्यापार रैकेट पर कार्यवाही की। हालाँकि यह कोई पहला मौका नहीं है यहाँ थाना क्षेत्र में कई जगह पर बड़ी मात्रा में देह व्यापार संचालित हो रहा है।

जिसके चलते कई युवा इसमें फँते चले जा रहे हैं। क्षेत्र में इन्दौर और कई शहरों से लड़कियों को दलालों के माध्यम से बुलाया जाता है और होटलों और लॉजों में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। जबकि सेक्स रैकेट के तहत किसी को मालूम नहीं है कि किसे कौन सी बीमारी लगी हुई है। इतना ही नहीं पुरे धार जिले में जानकारी के अनुसार 1 हजार के लगभग एचआईव्ही पाजिटिव्ह मरीज हैं जिनके इलाज जिला अस्पताल में चल रहे है। जो इसी कृत्य के कारण संक्रमित हुए हैं और लोगों को भी सवंमित किया है। ऐसे में क्षेत्र की युवा पिड़ी को संभलने की जरुरत है। मिली जानकारी के अनुसार लम्बे समय से खबरें मिल रही थी कि, नगर के हृदय स्थल महेष्वर चौराहे के समीप मण्डी रोड़ पर दीपक होटल एवं लॉज में देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्यवाही की। जिसमें होटल मालिक एवं एक दलाल सहित करीब 15 पुरुष एवं 6 महिलाओं को देह व्यापार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। उक्त लॉज में सेक्स रैकेट भण्डाफोड़ की कार्यवाही के दौरान महेष्वर चौराहे पर आवागमन भी बाधित हुआ। इसके बाद पुलिस वाहनों में महेश पाटीदार धामनोद, सुरेंद्र सोलंकी बेडिय़ां, रोहित वासुरे करही, भरत पाटीदार करही, कपिल पाटीदार करही, छोटू मनावर दरबार लुन्हेरा, मालसिंह आड़ाबयड़ा, अशोक जायसवाल दीपक लॉज, सुनील वर्मा गुलझरा, सुधीर कुशवाह महेष्वर, भारत अलावा सरसगांव, अखिलेश वासूरे करही, परवेज मेवाती बारदेवला, हैदर खान बामन्दा, बबलू चौहान महेष्वर सहित 6 महिलाओं को पकड़ा गया। पकड़े गये महिला, पुरुषों के विरुद्ध पुलिस ने अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत, 3, 4, 5, 7 में अपराध दर्ज कर, कार्यवाही की जा रही है।

डीएचपी 2,3,4

 

क्या कहना है इनका –

 

 

काफी समय से सूचना मिल रही थी। धामनोद के महेष्वर चौराहे स्थित दीपक लॉज में अवैध गतिविधियों का संचालन हो रहा है। आज थाने की टीम द्वारा कार्यवाही की गई है। जिसमें 15 पुरुष, 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है और कार्रवाई जारी है। सभी को न्यायालय पेश किया जाएगा।

– अमित कुशवाह, थाना प्रभारी, धामनोद

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज चित्रकूट आयेंगे

Wed Jul 31 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सतना 31 जुलाई /मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सतना जिले के एक दिवसीय प्रवास पर एक अगस्त को चित्रकूट आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्धारित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री खजुराहो से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रातः 11.30 बजे चित्रकूट पहुंचेंगे और […]

You May Like