स्पा सेंटर कांड में पुलिस का शिकंजा और कसा

कटनी। शहर के बहुचर्चित बरगवां स्पा सेंटर देह व्यापार मामले में कटनी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जबलपुर से महिला आरोपी वर्षा शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजने के ठीक बाद अब पुलिस ने एक और आरोपी संदीप सोनी को रात में धर दबोचा है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर और उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी संदीप सोनी को हिरासत में लेकर उससे सघन पूछताछ शुरू कर दी है।

नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस
विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस इस रैकेट से जुड़े हर किरदार की भूमिका की जांच कर रही है। संदीप सोनी से पूछताछ में इस अवैध कारोबार के संचालन, वित्तीय लेनदेन और रैकेट में शामिल अन्य लोगों के बारे में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

क्या है पूरा मामला?
* गत सितंबर माह में एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने बरगवां स्थित दो स्पा सेंटरों पर एक साथ दबिश दी थी।
* कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर की आड़ में नाबालिग लड़कियों एवं महिलाओं से अनैतिक देह व्यापार कराए जाने का पर्दाफाश हुआ था, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
* इसी प्रकरण की तफ्तीश में हाल ही में पुलिस ने जबलपुर की शुभ सिटी से स्पा संचालिका वर्षा शर्मा को गिरफ्तार किया था, जिस पर नाबालिग लड़कियों को स्पा सेंटर तक भेजने का आरोप है। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

लगातार हो रही इन गिरफ्तारियों से इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य संदिग्धों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने दर्जन भर से ज्यादा आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज कर अपनी जीवटता का परिचय दिया है, साथ ही कई नाबालिगों को देह व्यापार के दलदल से बचाया है।

Next Post

सरकार होटल के सामने देर रात खूनी संघर्ष, युवक को मारा चाकू; दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज

Sun Nov 29 , 2026
कटनी। रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरकार होटल के सामने मुख्य सड़क पर रात करीब 11:30 बजे दो पक्षों के बीच जमकर विवाद और खूनी संघर्ष हो गया। घटना में एक युवक के पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों […]

You May Like