दिल्ली बीजेपी की प्रदेश कोर कमेटी गठित, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कोर कमेटी के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा द्वारा गठित इस कमेटी में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। कमेटी में पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और दिल्ली सरकार के मंत्रियों को भी जगह दी गई है।

दिल्ली बीजेपी की प्रदेश कोर कमेटी में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद मनोज तिवारी और रामवीर सिंह बिधूड़ी को शामिल किया गया है। इसके अलावा विधायक सतीश उपाध्याय और अरविंदर सिंह लवली भी कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं।

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और आशीष सूद को भी प्रदेश कोर कमेटी में जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन और सरकार से जुड़े प्रमुख चेहरों को एक साथ शामिल किए जाने को दिल्ली बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वहीं, कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्यों के तौर पर डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, जमयांग सेरिंग नामग्याल और दर्शना जरदोश को शामिल किया गया है।

प्रदेश कोर कमेटी के गठन के साथ ही दिल्ली बीजेपी के संगठनात्मक स्तर पर वरिष्ठ नेताओं की भूमिका तय हो गई है। कमेटी में संगठन, सरकार और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय को महत्व दिया गया है।

Next Post

कांग्रेस कार्यालय में मनाई महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि

Sat Nov 28 , 2026
लखनऊ। महान समाज सुधारक, विचारक एवं वंचितों को सामाजिक न्याय एवं बराबरी का अधिकार दिलाने के संघर्ष की मिसाल महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पूरे श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस असर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा […]

You May Like