सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत और लगन ही असली मंत्र- मुस्कान

ग्वालियर: खनन जैसे पुरुष-प्रधान क्षेत्र में अपनी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से पहचान बनाने वाली कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पूर्व छात्रा मुस्कान त्रिपाठी 27 नवंबर को अपने पुराने स्कूल पहुंचीं।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी सफलता का सफर और संघर्ष साझा करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसके लिए निरंतर मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण जरूरी है। उन्होंने कार्मेल स्कूल में अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और शिक्षण में नवाचार के कारण इस मुकाम तक पहुंचीं। उन्होंने सकारात्मक सोच का महत्व बताते हुए विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी।

मुस्कान साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, कोल इंडिया लिमिटेड की पहली महिला माइनिंग इंजीनियर हैं। वर्तमान में वे सोहागपुर एरिया की खैराहा अंडरग्राउंड माइंस में असिस्टेंट मैनेजर (माइनिंग) हैं। वर्ष 2006 से 2017 तक इसी स्कूल में पढ़ीं मुस्कान ने बताया कि वर्ष 2007 में प्रतिभा पाटिल के देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनने की खबर से उन्हें भी किसी क्षेत्र में पहली महिला बनने की प्रेरणा मिली थी। उन्होंने चुनौतीपूर्ण माइनिंग इंजीनियरिंग को करियर के रूप में चुना और अपने सपने को साकार किया। उनकी उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Next Post

वॉलंटरी प्रोविडेंट फंड (VPF) से रिटायरमेंट बचत बढ़ाने का मौका, जानें ब्याज, टैक्स छूट, ट्रांसफर और निकासी के प्रमुख नियम

Sat Nov 28 , 2026
नई दिल्ली, वॉलंटरी प्रोविडेंट फंड (वीपीएफ) एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड (ईपीएफ) का अतिरिक्त स्वैच्छिक विकल्प है, जिसमें कर्मचारी अपनी बेसिक सैलरी और डीए के 100 फीसदी तक निवेश कर सकते हैं तथा जरूरत के अनुसार इसे घटाने या बंद करने की सुविधा रहती है। इस पर ईपीएफ के बराबर सरकारी गारंटी वाला […]

You May Like