पिकअप ने रौंदा, बाइक सवार की मौत

जबलपुर। कटंगी थाना अंतर्गत मुर्रई रोड में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक राजेश सिंह गौंड़ 38 वर्ष निवासी खैरी जबेरा जिला दमोह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह देवेन्द्र यादव की मोटर सायकल में पीछे बैठा था एवं विक्रम सिंह गौंड़ अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 34 जेड डी 3691 में था। खेरी से तीनों अलग अलग मोटर सायकलों से जबलपुर निजी काम से जा रहे थे शाम लगभग 4-45 बजे जैसे ही ग्राम मुर्रई रोड के पास पहुंचे तभी उसके आगे रोड़ पर चल रहे विक्रम सिंह गौड़ की मोटर सायकल में पीछे से आ रही लोडिंग पिकअप क्रमांक एमपी 20 जीबी 6418 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये विक्रम गौंड़ की मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे विक्रम गिर गया और उसे गंभीर चोटें आ गई। हादसे में विक्रम सिंह गौड़ 19 वर्ष की मौत हो गई ।

Next Post

सूने मकान से जेवरात, नगदी पार

Fri Nov 27 , 2026
जबलपुर। मझगवां में चोरों ने सूने मकान में धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात समेत नगदी पार कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम कौडी लाल चौधरी 50 वर्ष निवासी सुंघली मोड मझगवॉ ने रिपोर्ट दर्ज किरायी […]

You May Like

मनोरंजन