लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर पीड़ित ने लगाया पोस्टर, अखिलेश यादव से मांगा न्याय

लखनऊ में पीड़ित शिवम यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से न्याय की गुहार लगाई है।

पोस्टर में 24 आरोपियों की तस्वीरें लगाई गई हैं। साथ ही आरोप लगाया गया है कि 11 अक्टूबर से आरोपी फरार हैं, लेकिन महीनों बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

शिवम यादव का आरोप है कि पुश्तैनी जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया था। इस हमले में उनके पिता सतीश यादव की मौत हो गई थी, जबकि शिवम और उनके चाचा घायल हुए थे।

पीड़ित का दावा है कि पुलिस अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि 24 मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं।

पोस्टर के जरिए शिवम यादव ने अखिलेश यादव से परिवार की सुरक्षा और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Next Post

पेट्रोल पंपों पर दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य, नशे में वाहन चलाने सघन जांच अभियान चलाएं – कलेक्टर

Fri Nov 27 , 2026
अनूपपुर, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाने के साथ सभी थानों में शाम के समय विशेष चेकिंग अभियान संचालित कर ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करें। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर निर्धारित शुल्क के अनुसार जुर्माना लगाने सहित शासकीय […]

You May Like

मनोरंजन