दतिया को दिव्यांगजन सशक्तिकरण के बाद अब एड्स नियंत्रण में राष्ट्रीय सम्मान

दतिया। दतिया की दोहरी राष्ट्रीय उपलब्धि मिली है। एड्स नियंत्रण के लिए 1 दिसंबर को नई दिल्ली में सम्मान मिलेगा। दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए चयनित होने के बाद अब दतिया को एड्स नियंत्रण के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया है।कलेक्टर स्वप्निल वानखडे के नेतृत्व में एड्स नियंत्रण के क्षेत्र में किए गए प्रभावी कार्यों के परिणामस्वरूप दतिया ने राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन द्वारा निर्धारित 95:95:95 के लक्ष्यों को हासिल किया है।
इस उपलब्धि के आधार पर दतिया को मध्यप्रदेश के उन सात जिलों में शामिल किया गया है, जिन्हें सुरक्षित जिले का दर्जा प्राप्त हुआ है।
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर 1 दिसंबर को डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में दतिया जिले को पुरस्कृत किया जाएगा।ध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना संचालक सोमेश मिश्रा ने कलेक्टर स्वप्निल वानखडे को पत्र भेजकर बधाई देते हुए सम्मान समारोह में आमंत्रित किया है। दो अलग-अलग क्षेत्रों में राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए दतिया का चयन होना समस्त जिलेवासियों के लिए गौरव की बात है।

Next Post

इन-सर्विस डॉक्टरों को ओपन मेरिट सीटों पर भी मिलेगा अवसर

Fri Nov 27 , 2026
जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अपने अहम फैसले में कहा है कि मेडिकल पीजी प्रवेश प्रक्रिया में सरकारी सेवा में कार्यरत डॉक्टर केवल इन-सर्विस श्रेणी में होने के कारण ओपन या जनरल मेरिट की सीटों पर प्रवेश पाने की पात्रता से वंचित नहीं किए जा सकते। चीफ जस्टिस अल्पेश वाई […]

You May Like