सभी पीठों के लिए उज्जैन में देंगे जगह, होगा दिव्य सिंहस्थ : मुख्यमंत्री

उज्जैन। महाकाल की नगरी में नवनिर्मित श्री श्रृंगेरी शंकर मठ पहुंचकर गुरुवार को जगद्गुुरु शंकराचार्य विधुशेखर भारती से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भेंट कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोनों के बीच बंद कमरे में सिंहस्थ 2028 एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद नवनिर्मित शारदा मां मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए और दक्षिण भारत से आए पंडितों से भेंट कर पूजन पद्धति को जाना।

शंकराचार्य एवं सीएम के मध्य आगामी सिंहस्थ महापर्व की व्यवस्थाओं और मठ से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। श्रृंगेरी शंकर मठ का निर्माण दक्षिण भारतीय स्थापत्य शैली में किया गया है। उज्जैन-इंदौर सिक्सलेन के समीप करीब दो एकड़ भूमि पर बने इस मठ को मध्यप्रदेश सरकार ने सालाना एक रुपए की लीज पर आवंटित किया है। गुरुवार को पीठ में शारदा मैया, भगवान चंद्रमोलेश्वर, गणेश जी एवं अन्य प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई एवं अभिषेक हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शारदा पीठ के आश्रम का निर्माण हो चुका है, हमारी मंशा है कि अब तीन और बद्री, पुरी, द्वारका पीठ के स्थायी आश्रम भी उज्जैन में निर्मित हों, जिसमें एक का काम चल रहा है, ताकि शंकराचार्य का आगमन एवं उनसे जुड़ी धार्मिक गतिविधियां लगातार चलती रहें। इस अवसर पर आचार्य शंकर एकता न्यास के डॉ. गोविंद मनसुरे, रवि सोलंकी, जगदीश अग्रवाल, राजेंद्र शर्मा गुरु, संभागायुक्त सह मेला अधिकारी आशीष सिंह, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, सहित भक्तजन मौजूद थे।

स्थानीय संत-महंत पहुंचे, किए दर्शन

श्रृंगेरी पीठ के उज्जैन में बने मठ में आज उज्जैन के प्रमुख संत-महंत और महामंडलेश्वर भी पहुंचे एवं नव प्रतिष्ठित मंदिर में दर्शन-वंदन किया। यहां सभी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर भारती महाराज से भेंट की एवं सिंहस्थ को दिव्य बनाने का संकल्प दोहराया।

Next Post

गायक शंकर महादेवन पहुंचे महाकाल 

Thu Nov 26 , 2026
उज्जैन। सुप्रसिद्ध पाश्र्व गायक एवं संगीतकार शंकर महादेवन ने गुरुवार को सपत्नीक ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन लाभ लिए। महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद गिरि महाराज ने भी महाकाल के दर्शन लाभ लिए। शंकर महादेवन एक प्रसिद्ध गायक है और देश-विदेश में अनेक प्रस्तुतियां के माध्यम से हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते […]

You May Like