सिंगरौली। चितरंगी ब्लॉक की कपुरदेई पंचायत के मुंगहवा टोला में पेयजल संकट को लेकर नवभारत में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। कलेक्टर अंकित अस्थाना के निर्देश पर एसडीएम देवेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम गांव पहुंची और आदिवासी ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने पीएचई विभाग को एक सप्ताह के भीतर नया हैंडपंप खुदवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अगले छह महीने में नल-जल योजना के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचाने का भरोसा दिलाया है। गौरतलब है कि गांव में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीण नाले, झरने और चेकडैम का पानी पीने को मजबूर थे। ग्रामीणों को अब उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सकेगी।
Next Post
हमीरपुर में रोडवेज बस का कहर! तेज रफ्तार बस ढाबे में घुसी, खाना खा रहे लोगों ने भागकर बचाई जान
Thu Nov 26 , 2026
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर मुखिया ढाबे में जा घुसी। हादसे के वक्त ढाबे में कई लोग खाना खा रहे थे। बस को अपनी ओर आता देख लोगों में अफरा-तफरी मच […]

You May Like
-
1 year ago
खंडेलवाल ने खजराना गणेश मंदिर के दर्शन किए