जल संरक्षण और नशामुक्ति पर किया जागरूक

इंदौर: भेरूलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा ग्राम चोरड़िया, पातालपानी में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर में विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है. 20 से 26 नवंबर तक चल रहे शिविर के चौथे दिन विज्ञान, साहित्य, जल संरक्षण और नशामुक्ति पर बौद्धिक सत्र आयोजित किया गया.

प्रभारी प्राचार्य डॉ. अर्चना जैन की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में डॉ. किशोर पवार ने साहित्य और विज्ञान के आपसी संबंधों पर विचार रखे. डॉ. दिलीप वागेला ने जल संकट से निपटने के लिए जनभागीदारी, वर्षा जल संचयन और पानी के विवेकपूर्ण उपयोग को जरूरी बताया.

वहीं प्रमोद नामदेव ने युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी. शिविर की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई. कार्यक्रम का संचालन शिविर नायक रितेश वसुनिया ने किया. इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तरुण गर्ग, डॉ. धीरज शर्मा सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, स्वयंसेवक और पातालपानी के विद्यालयीन विद्यार्थी उपस्थित रहे.

Next Post

निर्वाचन आयोग ने 27 नवंबर को होने वाली सुनवाई के लिए तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को नोटिस जारी किये

Thu Nov 26 , 2026
कोलकाता, (वार्ता) भारत निर्वाचन आयोग(ईसीआई) ने बुधवार को सुश्री ममता बनर्जी के ‘ऑल इंडिया ममता तृणमूल कांग्रेस’ और श्री ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ – दोनों गुटों को पार्टी के असली चुनाव चिह्न तथा नाम को लेकर चल रहे विवाद को लेकर 27 नवंबर को होने वाली […]

You May Like

मनोरंजन