
सिंगरौली । जिले में 21 मण्डल हैं, सभी मंडलो का शीघ्र ही क्रमबद्ध तरीके से दौरा करूंगा और यह दौरा कार्यक्रम दिसम्बर महीने के प्रथम सप्ताह से शुरू हो जाएगा। प्रत्येक मण्डलो में 200 से लेकर 500 नये यूथ को जोड़ने का लक्ष्य रहेगा।
उक्त बाते भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सिंगरौली के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष लालबाबू बैस ने आज नवभारत ब्यूरो कार्यालय पहुंच सवालों का जवाब देते हुये बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि जीएनजी को जोड़ना है और कॉलेजो में पहुंच अधिक से अधिक युवा छात्र-छात्राओं को पार्टी में जोड़ने का लक्ष्य रहेगा। भाजपा संगठन को और सशक्त मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करूंगा, नई टीम गठित के बारे में जिलाध्यक्ष लालबाबू ने कहा कि वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में ही कार्य करूंगा, साथ ही पार्टी का जो भी दिशा-निर्देश मिलेगा, उसका समय-समय पर क्रियान्वयन कराया जाएंगे। साथ ही केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यूथ और तेजी से कार्य करेंगे। साथ ही पंक्ति कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सरकार के योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए भी कार्य करेंंगे।
