कनाड़िया पुलिस ने तीन जगह दबिश देकर पकड़े बदमाश, दो चाकू और कटर जब्त

इंदौर. छोटी दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कनाड़िया पुलिस ने रात में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर तीन अलग अलग स्थानों से तीन लोगों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा है. इनमें दो युवकों के साथ एक अपचारी बालक भी शामिल है. पुलिस ने इनके कब्जे से दो धारदार चाकू और एक लोहे का कटर जब्त किया है.

पुलिस की टीमें थाना क्षेत्र के हॉट स्पॉट, शैडो एरिया और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थीं. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इकायना स्कूल के पास एक युवक चाकू लेकर किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है. टीम ने नई सड़क पर दबिश देकर सागर शिंदे उम्र 28 साल, रहने वाला बिचौली मर्दाना को पकड़ा. तलाशी में उसके पास से धारदार चाकू मिला. इसी तरह टीपीएस 5 रोड पर चोर बावड़ी के पास मुकुंद सोनी उम्र 42 साल, रहने वाला आलोक नगर को धारदार लोहे के कटर के साथ पकड़ा. वहीं, कनाड़िया ब्रिज के पास चेकिंग के दौरान एक अपचारी बालक भी चाकू लेकर मिला. पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर हथियार जब्त किए हैं. त्योहार के दौरान किसी वारदात को अंजाम देने की आशंका को देखते हुए अलग अलग टीमें गठित कर चेकिंग की जा रही थी. समय रहते तीनों को पकड़ने से संभावित वारदात टल गई. एडिशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर कनाड़िया क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान तीन अलग अलग स्थानों से तीन लोगों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा है. क्षेत्र में बदमाशों और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी जारी रहेगी.

Next Post

रंगून गार्डन के पास 21 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार

Sun Nov 22 , 2026
इंदौर. नशे की लत पूरी करने और कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के लिए एमडी ड्रग्स की तस्करी कर रहा एक युवक खजराना पुलिस के हत्थे चढ़ा है. पुलिस ने उसके कब्जे से 21 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स जब्त की है, जिसकी कीमत 2 लाख 20 हजार रुपए […]

You May Like