दो दिन की भारत यात्रा पर आए बालेन्द्र शाह, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया स्वागत

नयी दिल्ली, 22 नवंबर (वार्ता) नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह अपनी बहु प्रतीक्षित भारत यात्रा पर रविवार को यहां पहुंचे। दो दिन की यात्रा पर आए श्री शाह का केंद्रीय मंत्री जितेंद्र प्रसाद ने पालम हवाई अड्डा पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। नेपाल के प्रधानमंत्री के स्वागत में कलाकारों ने लोक नृत्य भी प्रस्तुत किए। विदेश मंत्री एस जयशंकर शाम को श्री शाह से मुलाकात करेंगे। सोमवार को नेपाली प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत किया जाएगा। श्री शाह राष्ट्रपति भवन से राजघाट जाएंगे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। बाद में नेपाल के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद श्री शाह की यह पहली भारत यात्रा है। राष्ट्रपति के साथ मुलाकात के बाद श्री शाह नेपाल के लिए रवाना होंगे।

.....

Next Post

मुरादाबाद में 350 किलो नकली पनीर बरामद, चालक फरार

Sun Nov 22 , 2026
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अमरोहा गेट स्थित पनीर-खोया मंडी के बाहर टीम ने एक ईको गाड़ी से करीब 350 किलो नकली पनीर बरामद किया। जानकारी के मुताबिक, पनीर को मंडी में सप्लाई करने के लिए लाया गया […]

You May Like