
लिमा, 21 नवंबर (वार्ता) पेरू के मध्य जुनिन क्षेत्र में ओंडोरेस से 22 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गयी है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी।यह भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 7:09 बजे के लगभग आया। भूकंप का केन्द्र जमीनी स्तर से 142.1 किलोमीटर की गहराई पर आया।
अमेरिकी राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी, सलाह, निगरानी या खतरा नहीं है। फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है।
