चाकू की नोंक पर युवक से ऑनलाइन ट्रांसफर कराई रकम

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत रेपुरा इलाके में देर रात ड्यूटी से घर लौट रहे एक युवक से डिजिटल लूट हुई। बिना नंबर की सफेद बोलेरो में सवार चार अज्ञात बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने युवक को रोका और गले पर चाकू अड़ाकर जबरन 3 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रेपुरा निवासी सुमित यादव रिछाई में कार्यरत हैं। सुमित बीती रात करीब 2 बजे ऑफिस से काम खत्म कर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। रात करीब 2:15 बजे जैसे ही वे रेपुरा स्थित मांटेसरी स्कूल के सामने पहुंचा पीछे से आई एक सफेद रंग की बोलेरो ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। गाड़ी पर आगे-पीछे कोई नंबर प्लेट नहीं थी और शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी।

गाड़ी में बैठे युवकों ने पहले सुमित से सिहोरा जाने का रास्ता पूछा। जैसे ही सुमित ने रास्ता बताया, बोलेरो से करीब 20 से 22 साल के चार युवक नीचे उतरे। इनमें से एक युवक ने सुमित के गले पर चाकू अड़ा दिया, जबकि बाकी तीन युवकों ने उनके बाल पकडक़र विवाद शुरू कर दिया और थप्पड़ मारते हुए शराब पीने के लिए रुपयों की मांग करने लगे। नकद रुपये न होने की बात कहने पर बदमाशों ने सुमित की जेब से मोबाइल निकाल लिया और ऑनलाइन 1 हजार रुपये डालने का दबाव बनाया। इसके बाद 3 हजार रुपये ट्रांसफर कराने को कहा।

जान के डर से सुमित ने अपने मोबाइल से आरोपियों द्वारा बताए गए फोन-पे यूपीआई आईडी पर 3 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये ट्रांसफर होने के बाद चारों बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए बोलेरो में बैठकर पनागर की ओर फरार हो गए। घटना के बाद सुमित ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब संदिग्ध यूपीआई आईडी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी है।

Next Post

धारा 163 के प्रतिबंधों के बावजूद रोझौही में चल रहा चिता आंदोलन

Sat Nov 21 , 2026
रीवा: रोझोही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का चिता आंदोलन 13वें दिन भी धारा 163 के प्रतिबंधों के बावजूद जारी रहा. आंदोलन अब धीरे-धीरे व्यापक जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है.आज आसपास के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण आंदोलन स्थल पर […]

You May Like

मनोरंजन