प्रबोधिनी एकादशी पर गूंजे मंगलगीत

सिंगरौली । प्रबोधिनी एकादशी के पावन अवसर पर आज दिन शुक्रवार को जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ तुलसी विवाह का आयोजन किया गया।

बैढ़न, कचनी, ताली, देवसर और चितरंगी, नवानगर, विंध्यनगर, बरगवां, सरई, मोरवा, समेत अन्य अंचल में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तुलसी माता का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ संपन्न कराया। इस दौरान घरों और मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई तथा पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह की रस्में निभाई गईं। आयोजन के दौरान महिलाओं ने मंगलगीत गाए और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण भी किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रबोधिनी एकादशी से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। तुलसी विवाह के साथ ही जिले में देवउठनी एकादशी का पर्व भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ।

Next Post

हत्यारोपियों का कोर्ट तक निकाला जुलूस

Fri Nov 20 , 2026
सिंगरौली । जयंत में भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन हत्याकांड के छ: आरोपियों को सिंगरौली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। दूसरे राज्यों से पकड़े गए आरोपियों को आज शुक्रवार को न्यायालय में पेश करने से पूर्व पुलिस ने बैढ़न कोतवाली से जिला न्यायालय तक पैदल जुलूस निकाला। […]

You May Like