सतना। महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने वार्ड क्रमांक 30 स्थित बसंत विहार कॉलोनी में लगभग 51 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।
इनमें 30 लाख रुपये की लागत से सी.सी. सड़क तथा 21 लाख रुपये की लागत से डब्लू बी एम रोड, नाली कवरिंग एवं पेवर रोड सहित अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चन्द्रकमल त्रिपाठी एवं के.एल. गर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अच्छेलाल कोल, संतोष उर्मलिया, गंगा प्रसाद गौतम, राम मिलन पाठक सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
ननि का संकल्प
महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने कहा कि नगर निगम का संकल्प सतना के प्रत्येक वार्ड में बेहतर सड़क, बिजली, पानी, जल निकासी एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शहर के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें
