प्रदेश के ऊर्जा तथा जिले के पालक मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम भंदारगोंदी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया संवाद

पांढुरना:लोगों को पहले अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर,एसडीएम,तहसीलदार,जनपद,विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे,लेकिन अब सप्ताह में एक दिन मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत सभी विभागों के अधिकारियों को आपके गांव में आकार चौपाल लगाते हुए आपकी समस्याओं को सूनकर उसका निराकरण कर रहें है,उक्तांश के उद्गार शुक्रवार को प्रदेश के ऊर्जा तथा जिले के पालक मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा ग्राम भंदारगोंदी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश तथा देश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर लोगों के साथ में खडी है। उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि क्या उन्हें नियमित रूप से उचित मूल्य की दुकानों को खाद्यान्न मिल रहा है,पात्र लाडली बहनों के बैंक खाते में राशि जमा हो रहीं है सभी ने हामी जोरदार तालियां बजाते हुए समर्थन किया। इस दौरान ग्राम की वैशाली कोराईत को आठ माह पूर्व प्रस्तुति के लिए नगर जिला मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करने पर चिकित्सकों द्वारा उन्हें यहां से रेफर कर दिया था,जिसके कारण उन्हें महाराष्ट्र के वरूड जाकर उपचार करना पडा था,जिसमें उन्हें एक लाख रुपए का खर्च आया ।

वहीं शासन की और से मिलने वाली 16 हजार रुपए की राशि से भी वंचित रह गए ।यह बात सुनते हुए पालक मंत्री द्वारा इस महिला को शासन की प्रस्तुति योजना के तहत रेडक्रास सोसायटी से 16 हजार रुपए की राशि देंने के निर्देश दिए,इस दौरान ग्राम के रमेश चौरे ने भी बताया कि उनके पास आयुष्मान का कार्ड है,लेकिन वह कई बार उपचार के लिए गए,लेकिन उनका उपचार ही नहीं किया जा रहा है,बीमारी की वजह से उन्हें सीने तथा पीठ में असहनीय दर्द बना रहता है,इस बात पर मंत्री जी द्वारा चिकित्सा अधिकारी को रमेश चौरे का उपचार कराने के निर्देश दिए ।

इस चौपाल में विद्युत,महिला एवं बाल विकास,कृषि,राजस्व,जनपद आदि विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी,कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ,जिसके बाद मंत्री जी द्वारा ग्राम के सहकारी समिती,आंगनवाडी,स्कूल आदि शासकीय विभाग का निरीक्षण कर विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर नीरज वशिष्ठ,जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर,अपर कलेक्टर ज्योति ठाकुर,एसडीएम अलका एक्का,एसडीओपी पुलिस ब्रजेश भार्गव,जनपद सीईओ विनय प्रकाश ठाकुर,भाजपा संगठन के जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड,पूर्व राज्य मंत्री नाना मोहड,नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंटी छंगाणी, आदि प्रमुख रूप से रूप उपस्थित थे।

Next Post

देवउठनी ग्यारस पर गन्ने की खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक

Fri Nov 20 , 2026
इंदौर। देवउठनी ग्यारस (देव प्रबोधिनी एकादशी) पर गन्ने का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। मान्यता है कि चार माह की योगनिद्रा के बाद भगवान विष्णु के जागने पर गन्ने से मंडप सजाकर उनका स्वागत किया जाता है। इसी मंडप के नीचे तुलसी विवाह की परंपरा भी निभाई जाती है। […]

You May Like