मोबाइल पर बात करते वाहन चलाने वाले 15 दिन में 1,018 चालक पकड़े

इंदौर. वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करना, मैसेज करना या स्क्रीन देखने की लापरवाही सड़क हादसों का कारण बन रही है. ऐसी लापरवाही करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर 15 दिनों में 1,018 चालकों पर कार्रवाई की है. साथ ही उन्हें वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने की समझाइश भी दी गई.

यातायात पुलिस द्वारा 1 से 15 नवंबर तक शहर में अभियान चलाया. इस दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करते पाए गए 1,018 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई. यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई के साथ वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है. वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने, जरूरी कॉल के लिए वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोकने और सड़क पर पूरा ध्यान रखने की अपील की गई है. डीसीपी यातायात राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है. वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. वाहन चालकों को अपनी सुरक्षा के साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए.

Next Post

इमरान खान की रिहाई की मांग वाला प्रस्ताव श्रीलंका की संसद में 21 नवंबर को होगा पेश

Thu Nov 19 , 2026
कोलंबो, 19 नवंबर (वार्ता) श्रीलंका की संसद में शनिवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग वाले प्रस्ताव पर चर्चा होगी। विपक्षी सांसद अजित पी. परेरा इस स्थगन प्रस्ताव को पेश करेंगे। स्थानीय समाचार पत्र ‘डेली मिरर’ ने श्री परेरा के करीबी सूत्रों के हवाले से […]

You May Like

मनोरंजन