मुर्मु ने मलेरिया अनुसंधान संस्थान के स्वर्ण जयंती समारोह का किया उद्घाटन

नयी दिल्ली, 17 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को यहां भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आई सी एम आर) के राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान के सालभर चलने वाले स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन किया और कहा कि कहा कि इस तरह के प्रमुख संस्थान शोध, सहयोग और नवाचार के जरिए 2047 तक विकसित भारत के स्वास्थ्य संबंधी लक्ष्यों को हासिल करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत ने मलेरिया नियंत्रण में उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्ष 2024 में भारत विश्व स्वास्थ्य संगठन की ‘हाई बर्डन टू हाई इम्पैक्ट’ श्रेणी से बाहर हो गया। उन्होंने कहा कि मलेरिया के विरुद्ध इस लंबे संघर्ष में राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी है। पिछले पाँच दशकों में इसने मलेरिया परजीवियों, मच्छरों, वाहक नियंत्रण, कीटनाशक प्रतिरोध और समुदाय-आधारित निगरानी जैसे क्षेत्रों में अग्रणी अनुसंधान किया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, अनियोजित शहरीकरण और कीटनाशकों के प्रति मच्छरों में बढ़ता प्रतिरोध जैसी नयी चुनौतियाँ मलेरिया उन्मूलन के मार्ग में नयी बाधाएं उत्पन्न कर सकती हैं। ऐसी स्थिति में, केवल स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयास मलेरिया के प्रसार को रोकने में सक्षम नहीं हो सकते। जलभराव को रोकने, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने और पर्यावरण के प्रबंधन पर ध्यान देना भी आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नीति-निर्माता और वैज्ञानिक समुदाय इस दिशा में सामूहिक रूप से प्रयास कर रहे हैं।

.....

Next Post

शिक्षक से 42 लाख की साइबर ठगी: ओडिशा से छठा आरोपी गिरफ्तार

Tue Nov 17 , 2026
राजगढ़। जिले के खिलचीपुर में शेयर मार्केट में निवेश से मुनाफे का झांसा देकर एक शिक्षक से करीब 42 लाख रुपए ठग लिए गए. मामले की जांच करते हुए पुलिस ने ओडिशा के बरगढ़ जिले से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया ह. आरोपी के बैंक खाते में ठगी के […]

You May Like