दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट में मोबाइल चुराने वाले दिल्ली लखनऊ के दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट में भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को खजराना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों गोल्ड और सिल्वर पास के जरिए कार्यक्रम में दाखिल हुए थे. मौका मिलते ही लोगों के मोबाइल चोरी कर रहे थे. पुलिस ने उनके कब्जे से तीन आईफोन और तीन सैमसंग मोबाइल सहित कुल छह मोबाइल बरामद किए हैं.
पुलिस को कंसर्ट के दौरान मोबाइल चोरी होने की शिकायतें मिली थीं. इसके बाद खजराना पुलिस की टीम ने सी 21 एस्टेट ग्राउंड क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई. कार्यक्रम की रात करीब 10 बजे पुलिस को दो संदिग्ध दिखाई दिए. पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया. पूछताछ में उन्होंने बताया कि गोल्ड और सिल्वर पास के जरिए कार्यक्रम में प्रवेश किया. भीड़ में मौका देखकर लोगों के मोबाइल चोरी कर लेते थे. पकड़े गए आरोपियों की पहचान नाजिम पिता यूनुस खान उम्र 52 साल निवासी मुस्तफाबाद, पुरानी दिल्ली और सुरेंद्र पिता छोटेलाल उम्र 37 साल निवासी माल रोड, ग्राम कारावाद, जिला लखनऊ के रूप में हुई है.

पुलिस ने दोनों के पास से छह मोबाइल बरामद किए हैं. आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है. पुलिस अब आरोपियों के अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है. शुरुआती जानकारी में दोनों के दिल्ली और लखनऊ से जुड़े मोबाइल चोरी गिरोह के मुख्य सदस्यों के रूप में सामने आने की बात कही गई है. पुलिस को आशंका है कि इनके साथ अन्य लोग भी कंसर्ट में चोरी की वारदातों को अंजाम देने पहुंचे थे. एडीसीपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि कंसर्ट के दौरान मोबाइल चोरी की सूचना पर खजराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से छह मोबाइल बरामद हुए हैं. आरोपियों से अन्य साथियों और अंतरराज्यीय नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

Next Post

56वां श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का वार्षिक महोत्सव कल से 21 नवंबर तक, जागरण एवं शोभा यात्रा समेत 5 दिवसीय आयोजन

Mon Nov 16 , 2026
ग्वालियर: श्याम बाबा के जन्मोत्सव की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। महोत्सव का शुभारंभ 17 नवंबर को सुंदरकांड पाठ से होगा।श्री श्याम मण्डल श्याम हवेली ग्वालियर द्वारा 56वां श्री श्याम वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ 17 से 21 नवंबर तक श्री श्याम हवेली, न्यू कॉलोनी पर मनाया जा […]

You May Like