भिण्ड: मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का भिंड जिले के मेहगांव में कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। दोनों नेताओं का यह दौरा ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत हुआ।मेहगांव (भिंड) में यह स्वागत प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रमोद चौधरी और राहुल सिंह भदौरिया के नेतृत्व में किया गया।
इस दौरान भिंड शहर और ग्रामीण के ब्लॉक, मंडलम एवं नगर अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में संगठनात्मक विषयों पर विशेष संवाद किया गया।
•इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, विधायक हेमंत कटारे, पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, विधायक पंकज उपाध्याय, दिनेश गुर्जर भिंड कांग्रेस के अध्यक्षद्वय रामशेष बघेल, पिंकी भदौरिया सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
