विदिशा में कॉलोनाइजर से मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में कॉलोनी में शराब पीने से रोकने पर कॉलोनाइजर के साथ मारपीट, ऑफिस में तोड़फोड़ और साढ़े तीन लाख रुपये ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला।

जानकारी के मुताबिक, कॉलोनाइजर सुनील गुप्ता ने कॉलोनी में कुछ युवकों को शराब पीने से रोका था। इस बात से नाराज युवकों ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की और ऑफिस में तोड़फोड़ कर साढ़े तीन लाख रुपये ले गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले से जुड़ा वीडियो सामने आने और शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला। थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन ने पुलिस कार्रवाई मामले में की जानकारी दी।

Next Post

काजीरंगा सड़क हादसे पर प्रियंका ने जताया दुख, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना

Fri Nov 13 , 2026
नयी दिल्ली 12 नवंबर (वार्ता) वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम के काजीरंगा में हुए भीषण सड़क हादसे में 20 से अधिक लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सुश्री वाड्रा ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए […]

You May Like