जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत सत्ताईस मील टोल नाका के पास शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 32 वर्षीय ऑटो चालक नीलेश सेन (32) निवासी बजरिया मोहल्ला, कटंगी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। फरार वाहन और चालक का सुराग लगाने के लिए पुलिस अब टोल नाका व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
Next Post
पालतू सूअरों से फसल बर्बाद होने पर भड़के ग्रामीण, शिवपुरी-श्योपुर हाईवे पर चक्काजाम
Fri Nov 13 , 2026
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में फसलों को नुकसान पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने शिवपुरी-श्योपुर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। मामला पोहरी थाना क्षेत्र के मरोरा अहीर गांव का है। ग्रामीणों का आरोप है कि पालतू सूअर लगातार खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे उन्हें […]
