टीकमगढ़ में पुलिस लाइन के पास हवाई फायरिंग, एसयूवी के सामने युवक ने चलाई गोली; वीडियो वायरल

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में शहर के बीचों-बीच हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। ईदगाह के पास स्थित चाट चौपाटी पर एक एसयूवी कार खड़ी कर उसके सामने युवक द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि जिस जगह फायरिंग हुई, वहां से महज 50 मीटर की दूरी पर पुलिस लाइन और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक का बंगला स्थित है। वहीं, करीब 500 मीटर के दायरे में एसपी, एडिशनल एसपी सहित कई पुलिस अधिकारियों के बंगले भी हैं।
शहर के व्यस्त इलाके में पुलिस लाइन और वरिष्ठ अधिकारियों के आवास के नजदीक हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एसयूवी के सामने युवक फायरिंग करता दिखाई दे रहा है।

Next Post

कामकाजी माताओं को दोबारा रोजगार से जोड़ने की पहल, उपासना कामिनेनी और नारा लोकेश ने पेश किया प्रस्ताव

Fri Nov 13 , 2026
मुंबई,13 नवंबर (वार्ता)उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने कामकाजी माताओं को आत्मनिर्भर बनाने और मातृत्व के बाद उन्हें दोबारा रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से ‘आंध्र सेकंड करियर’ पहल शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। इस पहल का लक्ष्य 10 हजार माताओं को फिर से नौकरी और कामकाजी दुनिया से जोड़ना है। […]

You May Like