सारंगपुर। समीपस्थ लीमाचौहान थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गिट्टी से भरे डंपर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई. वह गांव से खेत पर खाद डालने जा रहे थे. हादसे में गंभीर घायल किसान को डायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल सारंगपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.ग्राम सिमरोल निवासी गोपाल सिंह राजपूत (42), पिता अर्जुन सिंह, शुक्रवार को बाइक से भ्याना स्थित अपने खेत पर खाद डालने जा रहे थ. रास्ते में सामने से आ रहे गिट्टी से भरे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में गोपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए.
अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित किया
हादसे के बाद मौके पर लोग जमा हो गए. सूचना मिलने पर डायल 112 की मदद से घायल गोपाल सिंह को सिविल अस्पताल सारंगपुर पहुंचाया गया. यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे.पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस हादसे के कारणों और डंपर से जुड़ी जानकारी जुटा रही है.
