पोड़ी कस्बे में नाली का अभाव,सड़क पर बह रहा पानी

चितरंगी : जनपद पंचायत क्षेत्र चितरंगी के ग्राम पंचायत पोड़ी -द्वितीय कस्बे में नाली के अभाव के चलते घरों से निकलने वाला पानी सीधे सड़क पर बह रहा है।
बड़कुड़ तिराहे से लेकर मुख्य बाजार नौडिहवा तिराहे तक सड़क पर जगह-जगह पानी जमा होने से राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को सड़क से गुजरने में भी दिक्कत होती है।

बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क भी महज दो साल के भीतर कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि कस्बे के बाहर अन्य स्थानों पर सड़क की स्थिति अपेक्षाकृत ठीक है, लेकिन पोड़ी कस्बे के भीतर सड़क और जल निकासी की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है।

नाली नहीं होने के कारण घरों का पानी सड़क पर फैलता रहता है, जिससे आवागमन प्रभावित होने के साथ दुकानों के सामने भी गंदगी और जलभराव की स्थिति बनती है। स्थानीय दुकानदारों और रहवासियों ने प्रशासन से नाली निर्माण की मांग की है। अब सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन और संबंधित विभाग इस समस्या पर ध्यान देंगे? कलेक्टर से अपेक्षा है कि वे पोड़ी कस्बे का निरीक्षण कराकर नाली निर्माण और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराएं, ताकि लोगों को रोजाना की परेशानी से राहत मिल सके।

Next Post

भाजपा जिले में मनाएगी जनजातीय गौरव दिवस दस दिन तक होंगे कार्यक्रम

Fri Nov 13 , 2026
सतना : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में शहर समेत पूरे जिले में 11 से 20 नवंबर तक भव्य रूप से जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा. भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष भगवती पांडे ने यह जानकारी आयोजित प्रेस को चर्चा में दी. उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को आयोजित […]

You May Like